बेगुसराय, जून 6 -- बेगूसराय। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट के समीप एक दिवसीय धरना दिया। इसका नेतृत्व मोर्चा के जिला संयोजक ललित विजय कुमार ने किया। संचालन गौतम साह ने किया। जिला संयोजक ने सरकार से वर्तमान में जाति आधारित जनगणना में ओबीसी कॉलम लागू करने की मांग की है। यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके आंदोलन किया जाएगा। मौके पर रेखा पंडित,नंद कुमार साह, उत्तम कुमार, विजय महतो, निरंजन राय पटेल, उनगदेव सहनी, शंकर मल्लिक, महेश मल्लिक आदि थे। यह भी पढ़ें- महासंघ ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...