फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्व सांसद व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का 23 मार्च को जिले में भव्य स्वागत होगा। ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कानपुर सीमा से शहर तक स्वागत स्थल चिंहित कर बेहतर तैयारियों को निर्देश दिए गए हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी नेता व जिले की पूर्व सांसद को जो सम्मान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के नियुक्ति पर मिला है उसे लेकर जिले का कार्यकर्ता उत्साहित है, जिले की ओर से मैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। 23 मार्च को दीदी साध्वी निरंजन ज्योति का कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्य व भव्य स्वागत किया जायेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.