राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग रेफरी बने शिक्षक प्रणय
बरेली, सितम्बर 3 -- पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के विज्ञान एवं गणित शिक्षक प्रणय कुमार ने पावरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय रेफरी बने है। गाजीपुर में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित पावरलिफ्टिंग इक्विप्ड प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा उत्तीर्ण की। पावरलिफ्टिंग इंडिया के महासचिव एवं अर्जुन अवार्डी पीजे जोसफ ने उन्हें रेफरी किट देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय यूपी पावरलिफ्टिंग महासचिव अमित राय और कोच राजेंद्र सिंह को दिया। उनकी उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार, डीआईओएस अजीत कुमार, प्रधानाचार्य ओपी राय आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.