औरैया, मई 7 -- दिबियापुर, संवाददाता। राजस्थान के उदयपुर में भारतीय पावरलिफ्टिंग महासंघ आईपीएफ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में औरैया जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में दिबियापुर क्षेत्र के दो खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दिबियापुर निवासी सुजीत कुमार पुत्र राजेश कुमार ने अंडर 66 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन की खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सराहना की। वहीं देवराय का पुरवा दिबियापुर निवासी कामिनी सिंह पुत्र भैयालाल ने अंडर 50 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा दूसरे इवें...