कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। हरिद्वार में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 10 से 21 जनवरी के बीच हुई। इसमें उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए कानपुर के आदित्य पाल ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की खुशी में क्षेत्रवासियों ने पनकी शताब्दीनगर स्थित रतनपुर कॉलोनी के मिराज चौराहा के पास आदित्य पाल का भव्य स्वागत किया। सभी सदस्यों ने आदित्य का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राजा भरत अवस्थी, पूर्व पार्षद विनोद पाल, अटल पाल, प्रतिभा अटल पाल, सूबेदार शिव मोहन पाल, विवेक पाल, विश्राम सिंह, हरिनारायण कोरी, प्रेम बुद्ध गौतम, तेज नारायण भास्कर, वीर पाल समेत अन्य सदस्यों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.