सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता जब मूड बदलती है तो बड़ी बड़ी पार्टियां भी काम नहीं आती। शुक्रवार की देर रात तक चले रिकाउंटिंग की लुका छिपी के बाद आखिरकार निर्दलीय प्रत्याशी ओलिभर लकड़ा ने अध्यक्ष पद की बाजी मार ली। ओलिभर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो समर्थित प्रत्याशी अनिल कुमार तिर्की को 172 वोटों के करीबी अंतर से मात देकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई धड़कनें रात 11:20 बजे तब थमीं, जब प्रशासनिक मुहर ओलिभर लकड़ा के नाम पर लगी। इस चुनाव में ओलिभर को 4691 मत मिले। जबकि झामुमो समर्थित अनिल कुमार तिर्की 4519 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे। शुक्रवार की शाम 5 बजे जब पहली बार गिनती पूरी हुई, तब ओलिवर 158 वोटों से आगे थे। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.