राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में मिली सफलता
दरभंगा, सितम्बर 26 -- दरभंगा। लनामिवि के पीजी समाजशास्त्र विभाग के लाल कुमार व वैष्णवी झा ने यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष सह संकायाध्यक्ष प्रो. ध्रुव कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. राफिया काजिम के मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग को दिया। कार्यक्रम में विभाग की सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ. लक्ष्मी कुमारी एवं डॉ. सुनीता कुमारी, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद गांधी सहित विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.