राष्ट्रीय पहलवान को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
जौनपुर, सितम्बर 30 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पहलवान सेना तथा अंतरराष्ट्रीय कोच लालजी यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। उन्हें लखनऊ में अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर खेल जगत एवं यादव महासभा से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। इस दौरान प्रदेश के कई सम्मानित पहलवान एवं खेल क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी लालजी यादव, जिलाध्यक्ष मोतीलाल यादव और महासचिव मायाकांत यादव ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.