चाईबासा, जून 30 -- चाईबासा, संवाददाता। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभियान के दौरान जिले ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 93.41 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अभियान के तहत जिले में 2,329 बूथों के माध्यम से तथा मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमों की सक्रिय भागीदारी से 2 लाख 21 हजार 997 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्यकर्मियों ने पहुंचकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों, पदाधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों तथा अभियान से जुड़े सभी हितध...