भदोही, जनवरी 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान स्थित शहीद सुलभ उपाध्याय स्मारक स्थल पर रविवार की शाम भारत मां के वीर सपूतों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल द्वारा शहीदों के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। डीएम ने कहा कि भारतीय गणतंत्र की स्थापना और उसकी मजबूती में शहीदों का सर्वोच्च बलिदान निहित है। उनके त्याग और समर्पण के प्रति समूचा राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा। शहीदों के आदर्श हमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और संविधान के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व हमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.