काशीपुर, जनवरी 28 -- जसपुर। नगर पालिका राष्ट्रीय पर्वों पर अब सुभाष चौक स्थित 111 फीट ऊंचे तिरंगे के पास कार्यक्रम भी कराएगी। पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने बताया कि अब तक केवल 111 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण होता रहा है। अब आगे से तिरंगे के पास ही सम्मान कार्यक्रम भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि राष्ट्रीय पर्व के अलावा देश के अमर शहीदों के बारे में स्कूली बच्चों के साथ ही लोगों को बताएंगे। ययहां राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रोहेला, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, महेश प्रजापति, आकांशा ठाकुर, डॉ. एमपी सिंह, राजकुमार, करन सिंह, गोविंदा, रूपा देवी, अ. हफीज, रजनीश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.