हजारीबाग, मई 18 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती के नेतृत्व में शहर में विशेष सड़क सुरक्षा जागरुकता, काउंसलिंग सह वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। अभियान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें राष्ट्रीय स्तर के पर्वतारोहियों ने भाग लिया। पर्वतारोहियों ने सड़क पर वाहन चालकों की काउंसलिंग करते हुए अपने साहसिक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पहाड़ों पर सुरक्षा उपकरण जीवन की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार सड़क पर हेलमेट और सीट बेल्ट लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमेशा हेलमेट पहनकर ही घर से निकलें, यातायात नियमों का प...