लोहरदगा, जुलाई 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में राज्यभर से चयनित आठ कंटेंट क्रिएटर्स (इन्फ्लुएंसर्स) में लोहरदगा की कंटेंट क्रिएटर शिवांजलि मिश्रा को भी आमंत्रित किया गया। नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों, हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञों और पर्यटन क्षेत्र के स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- झारखंड देश के अग्रणी होमस्टे गंतव्यों में स्थापित होगा : सुदिव्यकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड टूरिज्म विजन-2050 के तहत पर्यटन विकास की नई रणनीतियां तैयार करना और राज्य में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देना था। दूसरे दिन आयोजित सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार भ...