धनबाद, जुलाई 27 -- एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा में रिंकू कुमारी (जिला खेल समन्वयक), अनंत कुमार, सतीश कुमार एवं दिनेश महतो ने सफलता प्राप्त कर धनबाद जिले का गौरव बढ़ाया है। चारों ने राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी (रेफरी) बनने की उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि पर धनबाद जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव राहुल आनंद, रितेश सिंह, जयंत कुमार एवं सभी पदाधिकारियों ने चारों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे धनबाद जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि चार राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारियों की उपलब्धता से जिले में कबड्डी खेल को नई पहचान और नई मजबूती मिलेगी। रिंकू कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय जिला खेल पदाधिकारी धनबाद, झारखंड राज्य खेल प्राधिकरण रांची तथा धनबाद जिला कबड्डी एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियो...