संतकबीरनगर, दिसम्बर 22 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा राय जी को राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुने जाने के बाद नगर पंचायत धर्मसिहवा में प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। नगर पंचायत धर्मसिहवा के स्थानीय कस्बे में भाजपा नेता राजेश तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। स्वागत के बाद कष्टकारिनी काली मंदिर पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। स्वागत कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय परिषद सदस्य दुर्गा राय ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार लोगों के हितों के लिए सर्वोपरि है। संगठन को मजबूत करने के एसआईआर पर गहनता से जांच किया जाय। इस मौके पर तारकेश्वर पांडेय, आदेश त्रिपाठी, नगीना राय, अतुल विकास, विशाल राय आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.