मिर्जापुर, फरवरी 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता । जिले के अदलहाट क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर घर पहुंचकर बादल को अंग वस्त्रम व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शहर जैसी आधी भी बुनियादी सुविधाएं गांव के खिलाड़ी को उपलब्ध हो तो निश्चित ही गाँव की मिट्टी से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदकों की झड़ी लग सकती है। इस मौके पर विजय यादव,संतोष सोनकर, राम प्रसाद सोनकर, कमलेश सोनकर,पप्पू भारती, बृजेश सिंह,रामवृक्ष यादव,शिव मंदिर सिंह पटेल,मुराहु बिन्द,वीरेंद्र यादव, जयप्रकाश गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.