रामपुर, दिसम्बर 15 -- भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय पटेल महासभा द्वारा नगर में कड़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। सोमवार की सुबह सबसे पहले संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में शामिल राज्यमंत्री कृषि बलदेव सिंह औलख ने भी माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए सरदार पटेल द्वारा दिया गया योगदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। वह ऐसे महापुरुष रहे जिन्होनें देश की तरक्की के अलावा कुछ नहीं सोचा। बाद में संगठन के सदस्यों द्वारा कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण कर लोगो की सेवा की गई। इस दौरान में डा. केबी सिंह, बाबू राम गंगवार, गणेशी लाल, ओम प्रकाश आर्य, रमेश चंद गंगवार, उमेश कुमार गंगवार, च...