राष्ट्रीय पटल पर दिखेंगे विकास कार्य
चम्पावत, जून 4 -- सतीश जोशी,चम्पावत। एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में डीएम मनीष कुमार ने बैठक में अधिकारियों केा निर्देश दिए। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यों को पुरस्कार के नामांकन के लिए भेजा जाएगा। डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को किए गए विशिष्ट और सफल कार्यों का संकलन पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स के नामांकन से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक मे सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीएओ धनपत कुमार, एपीडी विम्मी जोशी, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, डीईएसटीओ दीप्तकीर्ति तिवारी, डीएचओ मोहित मल्ली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.