सुल्तानपुर, मार्च 27 -- बल्दीराय, संवाददाता बल्दीराय थाना क्षेत्र के रैंचा गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई। डायल 112 की पीआरवी 5298 दोपहिया पर तैनात सिपाही हेमराज और सुरेश कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृत मोर का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। ग्राम पूरे हरिवंश रैंचा गिरजा मोड़ के पास यह घटना हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों का यह रवैया वन्यजीवों के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.