औरैया, अप्रैल 3 -- अछल्दा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के गांव रामपुर बोडेपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मौके पर ही एक नाबालिग को पकड़ लिया और डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। नगला चिंता निवासी एक नाबालिग किशोर ने गुलेल से कंचा मारकर मोर को गिरा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देख आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही विकास कुमार व विनोद कुमार ने नाबालिग को हिरासत में लेते हुए मृत मोर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत मोर को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्र...