देहरादून, फरवरी 22 -- हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने सुनील सेठी को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सेवा भाव के साथ खड़ा है। सभी के सहयोग से संगठन का कार्य होगा। पंजाबी समाज ने सदा सभी की मदद करते हुए अपना वर्चस्व कायम किया। सुनील सेठी ने कहा कि आखिरी छोर तक के व्यक्ति को साथ लिया जाएगा। स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कहा कि पंजाबी समाज पूरे विश्व में अपने सेवा के कार्यों से लोगों के मन में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.