देहरादून, अगस्त 14 -- हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने प्रेमनगर पुल स्थित श्री गुरुनानक देव घाट पर देश के विभाजन में शहीद हुए लोगों को दीपदान अरदास कर श्रद्धांजलि देकर विभाजन विभीषिका दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि वर्ष 1947 में जो हालात बने वह दोबारा नहीं बनने चाहिए। उस दौरान लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाने का जो कार्य किया वह बहुत सराहनीय है। मनमोहन सिंह ने कहा कि अपने पूर्वजों की याद में श्रद्धांजलि देकर महासभा बेहतरीन कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- देशभक्तों का अखंड भारत दिवस उत्सव आज यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज विकास भवन में होगा कार्यक्रम यह भी पढ़ें- भारत विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भाजपा की संगोष्ठी...