देहरादून, अप्रैल 15 -- हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने गोविंद घाट पर दीप दान कर युद्ध में मारे जा रहे लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि युद्ध से किसी को लाभ नहीं होता है। जिस देश के बीच युद्ध होता है वह कई वर्ष पीछे हो जाता है। अन्य देशों पर भी इसका असर पड़ता है। लोग वैश्विक मार को झेलते हैं। महंगाई बढ़ती है। इस दौरान इकबाल सिंह, हरीश भाटिया, कपिल श्रीवास्तव, हरीश अरोड़ा, प्रशांत लांबा, सन्नी अरोड़ा, रवि बांगा, टोनी, सुरेंद्र नरूला, राजेश अरोड़ा, संजीव सहगल, वरुण भाटिया, भूषण लाल अरोड़ा और दिनेश नंदा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया बैशाखी पर्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...