हरिद्वार, अप्रैल 15 -- राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने गोविंद घाट पर दीप दान कर युद्ध में मारे जा रहे लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि युद्ध से किसी को लाभ नहीं होता है। जिस देश के बीच युद्ध होता है वह कई वर्ष पीछे हो जाता है। अन्य देशों पर भी इसका असर पड़ता है। लोग वैश्विक मार को झेलते हैं, महंगाई बढ़ती है। अमेरिका, इजरायल, ईरान के बीच युद्ध होते हुए पिछले एक महीने से ऊपर हो गया है, लेकिन इसकी मार भारत में भी दिख रही है। गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी हो रही है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने युद्ध में मरने वालों को दी श्रद्धांजलि जिन देशों में लड़ाई हो रही है वहां निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। पूरे विश्व में शांति स्थापित होनी चाहिए। इस दौरान इकबाल सिंह, हरीश भाटिया, कपिल श्रीवास्तव, हरीश अरोड़ा, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.