राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का उत्तराखंड में विस्तार, नई कार्यकारिणी घोषित
हरिद्वार, अगस्त 24 -- हरिद्वार में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की बैठक में उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने के साथ समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने समाजसेवा से जुड़े लोगों को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि महासभा सर्व धर्म सम्मान और सर्व समाज हित के संकल्प के साथ पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी। नई नियुक्तियों में हरविंद्र सिंह विक्की को प्रदेश महामंत्री, सतनाम सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज महंत को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अजय अनेजा और वरुण भाटिया को प्रदेश सचिव बनाया गया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.