सासाराम, जून 5 -- रोहतास, एक संवाददाता। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होकर नई दिल्ली से शुक्रवार को लौटे प्रखंड के दोनों मुखिया व पंचायत सचिव का स्वागत किया गया। तेलकप की मुखिया अनिता टोप्पो, समहुता मुखिया रंजीत कुमार तथा पंचायत सचिव शिवेन्दु कुमार को समर्थकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच लोगों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। तेलकप मुखिया ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि पंचायत के सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने पंचायतों में विकास कार्यों, जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को आगे भी प्राथमिकता देने की बात कही। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार विजेताओं का किया गया स्वाग...