गोड्डा, अप्रैल 25 -- मेहरमा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत कसबा पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया अश्वनी कुमार मिश्र ने की। मजबूत पंचायत, समृद्ध भारत की सोच को ले आयोजित उक्त कार्यक्रम में वूमेन लीड डेवलपमेंट, पीएआई, एलएसडीजी ,ओएसआर आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। ऐसे में ग्राम सभा को सशक्त एवं जागरूक करने की सामूहिक जिम्मेवारी सबों की है। जिसका निर्वहन प्रत्येक सजग नागरिक को करना है। महिला सशक्तिकरण हेतु आधी आबादी को केंद्र में रखकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- जगरनाथपुर पंचायत भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन ज्ञा...