बहराइच, अप्रैल 22 -- तेजवापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत विकास मंच एवं प्रधान संघ के संयुक्त तत्वावधान में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों का सम्मेलन 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे गोलवाघाट स्थित मां कमलादेवी पब्लिक स्कूल, सुंदर नगर मरीमाता में होगा। संयोजक पंचायत विकास मंच सूरज शुक्ला ने बताया कि इस सम्मेलन के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमएलसी डा. प्रज्ञा त्रिपाठी होंगी। इसके अलावा प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा एवं संरक्षक राम सुन्दर पांडेय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।उन्होंने अधिक से अधिक प्रधानों व प्रतिनिधियों से समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- त मां कमलादेवी पब्लिक स्कूल में प्रधानों का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.