राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड से जुड़ेंगे सूबे के सभी न्यायालय
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। अब सूबे के सभी न्यायालय राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड से जुड़ेंगे। विधि विभाग और पंचायती राज विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस ग्रिड से जुड़ने के बाद सभी मुकदमों के दस्तावेज ऑनलाइन हो जाएंगे और देश का कोई भी न्यायालय बिहार के किसी भी मुकदमे की स्थिति को ऑनलाइन देख सकेगा। यही नहीं, बिहार के न्यायालय भी देश के किसी भी न्यायालय के मुकदमे की तत्काल जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।दोनों विभाग ने सूबे के सभी डीएम से कहा है कि न्यायिक प्रणाली में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को सुदृढ़ करने के लिए ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट के अंतर्गत जारी राष्ट्रीय न्यायीय डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया जाए। इस संबंध में कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विधि एवं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.