देहरादून, फरवरी 25 -- हरिद्वार। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को उनके पिता हरि सिंह चिब ने सरकार की साजिश बताया। अपनी निजी यात्रा पर धर्मनगरी पहुंचे हरि सिंह चिब ने हिन्दुस्तान से कहा कि सरकार नौजवानों, किसानों की आवाज़ दबाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं को फंसा रही है। उदय भानु उस समय मौके पर नहीं थे तो फिर गिरफ्तारी किसलिए की गई है। विरोध करने वाले शांतिपूर्वक और बिना हाथापाई के किया। लेकिन पुलिस ने हाथापाई पर भी मुकदमा लगाया है। भाजपा के मंत्री, विधायकों ने भी कभी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया तब उन्हें देशद्रोही नहीं कहा गया। इंस्टीन फाइल्स में पीएम और केंद्रीय मंत्री का नाम आने पर भाजपा परेशान है। इस मुद्दे को दबाने के लिए यह सब हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.