बरेली, अक्टूबर 7 -- फोटो : बीएलवाई 65 बरेली। आईएपीटी द्वारा आयोजित एनसीईडब्ल्यूपी-2026 निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को एमिटी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में बुधवार को पुरस्कृत किया गया। इसमें बरेली कॉलेज की एमएससी भौतिक विज्ञान के तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अदिति शर्मा ने 300 में से 250 अंक प्राप्त कर इंसेंटिव अवार्ड हासिल किया। अदिति को नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आईएपीटी के 40वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का विषय क्वांटम लेगेसी ऑफ एरविन श्रोडिंगर था। अदिति को पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के पूर्व कुलपति प्रो. अरुण ग्रोवर, आईएपीटी के अध्यक्ष प्रो. पीके अहलूवालिया एवं एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भौतिकी में उत्कृष्ट निबंध लेखन हे...