राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की पूर्व अध्यक्ष विजया मेहता का निधन, एनएसडी ने जताया शोक
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) ने अपनी पूर्व अध्यक्ष विजया मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विजया मेहता वर्ष 1988 से 1992 तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय सोसायटी की अध्यक्ष रहीं। एनएसडी ने अपने शोक संदेश में कहा कि अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विजया मेहता ने रंगमंच शिक्षा और उसके व्यावहारिक प्रशिक्षण को उत्कृष्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में संस्थान ने रंगकर्म की गुणवत्ता और शैक्षणिक प्रतिबद्धता को नई दिशा दी।विजया मेहता भारतीय रंगमंच की अग्रणी हस्तियों में गिनी जाती थीं। वे प्रयोगधर्मी मराठी रंगमंच की प्रमुख निर्देशक थीं और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री भी रहीं। भारतीय रंगमंच और सिनेमा में उनके योगदान, नवीन कलात्मक दृष्टिकोण और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.