बेगुसराय, अगस्त 8 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की टीम राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के लिए कोलकाता रवाना हुई। इस बात की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि 16 सदस्य टीम कोलकाता के उत्तरपाड़ा हुगली में आयोजित समतात जेला नाट्य मेला 2026 में भाग लेने के लिए आकाशगंगा की टीम रवाना हुई है। टीम के कलाकारों द्वारा गणेश गौरव के निर्देशन में आज का यथार्थ नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। जिसमें संस्था के वरिष्ठ कलाकार दिनेश दिवाना, मनीष कुमार, आनंद कुमार, बलिराम, अंकित कुमार, रोहित वर्मा, रवि वर्मा, राधे कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र शर्मा, निखिल कुमार, अनिमेष कुमार, कविता कुमारी, रीना कुमारी, लाली कुमारी सहित अन्य कलाकार भाग ले रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि आकाश गंगा टीम की इस वर्ष की कोलकाता की यह ती...