सासाराम, नवम्बर 21 -- सासाराम, एक संवाददाता। राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह अंतर्गत शुक्रवार को सासाराम सदर अस्पताल की एसएनसीयू व लेबर रूम में नवजात शिशुओं की देखभाल को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान माताओं व परिजनों को बताया गया कि नवजात शिशुओं की सही देखभाल, खतरे के प्रमुख लक्षण, किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जीवन के पहले 28 दिन क्यों अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। जागरूकता सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने नवजात शिशु को गर्म रखने, समय पर स्तनपान कराने, साफ-सफाई बनाए रखने, टीकाकरण तथा किसी भी असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लेने की महत्ता पर जोर दिया। बताया कि अभियान का उद्देश्य नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाना व समुदाय को शिशु स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग और सक्षम बनाना है। फोटो नंबर-38 कैप्टन - शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.