नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में 500 स्थानों पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वजों की बेहतर देखरेख के लिए पीडब्ल्यूडी डिजाइनर कंपनी से अध्ययन कराएगा। बार-बार तिरंगे के क्षतिग्रस्त होने का समाधान इस अध्ययन में तलाशा जाएगा। उनके सहयोग से नए कपड़े के साथ तिरंगा तैयार किया जाएगा। पहले पांच स्थानों पर ध्वज लगाकर इसका ट्रायल होगा। इसके बाद अन्य स्थानों पर तिरंगा लगाया जाएगा। राजधानी में लगभग 500 स्थानों पर ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाता है। हर साल चार बार (26 जनवरी, 15 अगस्त और दो अन्य अवसर पर) ध्वज को बदला जाता है। वहीं, पांच बार इसे साफ कर दोबारा लगाया जाता है। बीते दिनों दिल्ली के विभिन्न इलाकों से तिरंगे के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते पीडब्ल्यूडी ने राष्ट्रीय ध्वजों को उतार लिया था। अधिकारिय...