राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर गंगा द्वार पर लहराया तिरंगा
वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अंगीकरण दिवस पर बुधवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा' के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने तिरंगे का पूजन किया। इस मौके पर मां गंगा का पूजन हुआ, आरती भी उतारी गई। आयोजन में नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, चंद्रशेखर वर्मा, देवव्रत साहू, शालिनी शर्मा, गीतिका वीर्यवंशी, दुष्यंत यादव, कामिनी वर्मा, साक्षी वर्मा, सुमन उपाध्याय, रेशमी सिंह आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.