दुमका, जुलाई 22 -- सिदो कान्हु उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज दिवस के अवसर पर तिरंगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान जगाना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसका मान-सम्मान बनाए रखे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...