राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का वीडियो किया वायरल, गिरफ्तार
रामपुर, जून 7 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज और प्रधानमंत्री का अपमान किया गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए रविवार को शहजादनगर थाना पुलिस ने चमरौआ के युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र की चमरौआ चौकी अंतर्गत निपनिया गांव निवासी युवक इशाक पर आरोप है उसने अपनी फेसबुक आईडी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की थी। वायरल वीडियो के अनुसार कुछ युवक राष्ट्रीय ध्वज और प्रधानमंत्री के चित्र पर आग लगा रहे है। जबकि,उनके हाथ में पड़ोसी देश का ध्वज है। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में युवक के खिलाफ नाराजगी पनप गई, मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट को चेक किया और उसे बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.