राष्ट्रीय ध्वज की रंगोली बनाकर किया देशभक्ति का संचार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- वाईडी कालेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. हेमन्त कुमार पाल के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रंग-बिरंगी व आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. विशाल द्विवेदी, प्रो.ज्योति पंत और डॉ. सौरभ वर्मा शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, रंग संयोजन व विषयवस्तु की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का एक सराहनीय प्रयास है। यह भी पढ़ें- डीएवी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुईं देशभक्ति गतिविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.