राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम
धनबाद, जुलाई 22 -- धनबाद । गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज दिवस बड़े उत्साह, देशभक्ति और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, उसके तीनों रंगों तथा अशोक चक्र के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं कविता प्रस्तुत कर सभी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उसके सही उपयोग से संबंधित नियमों की जानकारी भी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदीप कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.