देहरादून, मई 1 -- हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) जिला एवं महानगर हरिद्वार की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सुमित अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की जनता राष्ट्रीय दलों से त्रस्त हो चुकी है। पिछले 25 वर्षों में भ्रष्टाचार, पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों जैसी मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में तेजी से लोग उक्रांद से जुड़ रहे हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने हरिद्वार की जनता का शोषण किया है और...