रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- असद जावेद, खटीमा। उत्तराखंड क्रान्ति दल के जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी ने दोनों राष्ट्रीय दलों पर थारू-गैर थारू भूमि समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा नेता इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष नहीं उठा रहे हैं, वहीं विपक्ष के विधायक ने भी इस समस्या को न तो विधानसभा में उठाया और न ही जनता के बीच इस पर आवाज बुलंद की। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्षों से लंबित इस भूमि समस्या का समाधान न भाजपा के पास है और न ही कांग्रेस के पास। इस समस्या से पूर्व सैनिकों सहित सभी वर्गों के किसान प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा जोड़ी गई कृषि भूमि अब तक उनके नाम दर्ज नहीं हो पाई है, जिसमें सर्वाधिक संख्या पूर्व सैनिकों की...