पटना, जून 3 -- पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित 'राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' से बिहार के कृषि परिदृश्य और किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत दलहन उत्पादन का लक्ष्य 3.93 से बढ़ाकर 11.27 लाख टन किया गया है। इससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, 25 लाख तक की दाल मिल सब्सिडी और सुनिश्चित खरीद का बड़ा लाभ मिल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से केंद्र सरकार की ओर से धरातल पर फरवरी 2026 में शुरू किए गए 'राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' से बिहार के किसानों के जीवन में बदलाव आ रहा है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से बदल रही कृषि की तकदीर : मंगल इस मिशन के तहत बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की विशेष सहाय...