नोएडा, जून 18 -- नोएडा, राजेश शर्मा। राष्ट्रीय सीनियर तैराकी चैंपियनशिप के लिए जिले से छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अहमदाबाद में 17 जुलाई से होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैराक 16 जुलाई को रवाना होंगे। राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप की 50 मीटर फ्री स्टाइल में भाविका चौधरी दमखम दिखाएंगी। वहीं, शायला भाटी 100 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में पदक जीतने के लिए गोता लगाएंगी। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में जाना तय है, जबकि वेदांत चंद्रा, अयान विश्नोई, शार्वी वर्मा और सिदक कौर के भाग लेने को लेकर संशय है। जिला तैराकी संघ के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...