राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के अध्यक्ष का चुनाव 24 को
गुमला, मई 22 -- गुमला। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड प्रदेश संगठन के गुमला जिला इकाई के नए जिला अध्यक्ष का चुनाव 24 मई को आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया दिन के 12 बजे से नीलेश कॉम्प्लेक्स भवन के सभागार में संपन्न होगी। संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि चुनाव को लेकर संगठन के भीतर सरगर्मी तेज हो गई है। नए जिला अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म है और सभी की नजर चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है कि इस बार संगठन की कमान किसे मिलेगी।जिला संगठन की ओर से सभी स्वजातीय बंधुओं, जिला एवं प्रखंड संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष महेश लाल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.