सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन जिला इकाई के द्वारा नगर भवन में बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सुभाष साहू की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में संगठन का विस्तार किया गया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय साहू तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बसंत साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और समाज को एकजुट करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सुभाष साहू ने कहा कि जिले में समाज को एक सूत्र में बांधने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। ताकि समाज के लोग संगठित होकर सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप साहू ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक सभी क्षेत्रों में सक्रिय भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.