सिमडेगा, अप्रैल 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन के द्वारा मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में स्टेट टॉपर बनी बरसलोया निवासी शिवांगी कुमारी तथा जिला के सातवें टॉपर बने नुदीप साहु को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों छात्रों को शॉल ओढ़ाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान शिवांगी कुमारी के पिता रामकिशोर साहु तथा नुदीप साहु के पिता दीपक साहु को भी शुभकामनाएं देते हुए समाज के लोगों द्वारा हमेशा साथ रहने और समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। मौके पर तेली साहु महासंगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय साहु, जिलाध्यक्ष सुबास साहु, जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश साहु,रोहित साहु,चमरा साहु,राजु साहु, सखिंदर ओहदार, कर्मधारी साहु,संगम साहु, अयोध्या सोनार, अवधेश साहु, राजु साहु, संजय कुमार सह...