चाईबासा, अगस्त 20 -- चाईबासा। तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई चाईबासा की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाशाली तीरंदाज अप्रैल पुरती का चयन खेल कोटा के तहत असम राइफल्स में हुआ है। उनके चयन से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। अप्रैल पुरती मूल रूप से तांतनगर प्रखंड के पासुबेड़ा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने तीरंदाजी के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड और कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है।अप्रैल ने 43वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप-2023, भरतपुर (राजस्थान) में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी नेशनल गेम्स-2024, भुवनेश्वर (ओडिशा) तथा यूनिवर्सिटी नेशनल गेम्स-2025, भटिंडा (पंजाब) में भी हिस्स...