सोनभद्र, सितम्बर 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। नवोदय विद्यालय समिति की 34वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता एक से तीन सितम्बर तक पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खराखोरी, फतेहाबाद हरियाणा में हुई। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय सोनभद्र के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। नवोदय विद्यालय के खिलाड़ियों ने 54 पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति के सभी दस क्षेत्रीय कार्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय की भोपाल, लखनऊ, जयपुर, भुवनेश्वर, शिलांग, पुणे, अहमदाबाद, चण्डीगढ़, पटना एवं हैदराबाद-की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि लखनऊ क्षेत्र की टीम में लगभग 90 प्रतिशत खिलाड़ी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर सोनभद्र के थे। इन खिलाड़ियों को विद्यालय में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार...