राष्ट्रीय तीरंदाजी में दम दिखाएंगे अद्वैत, अभिनव, आरवी, अदिति
कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 27 से 30 मार्च के बीच द्वितीय मिनी अंडर-10 और अंडर-13 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें कानपुर देहात के होनहार तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात के सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर-10 वर्ग के रिकर्व राउंड में अद्वैत सिंह सुरमनी हिस्सा लेंगे। वहीं, अंडर-13 वर्ग में रिकर्व राउंड में अभिनव नंदा, इंडियन राउंड बालिका वर्ग में आरवी बाजपेई और अदिति यादव अपनी चुनौती पेश करेंगी। संघ के सचिव अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ी बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे। इस मौके पर दिनेश सिंह कुशवाहा, अमित झा, छविलाल यादव, सुमित कुमार, ईशांत, अजय प्रताप सिंह, अनूप अग्निहोत्री, प्रशांत गुप्ता आदि ने बधाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.